डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है और वे अब साक्षात्कार के लिए पात्र हैं। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।आयोग ने बताया कि साक्षात्कार की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
अंतिम मेधा सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं में 342 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में 7,011 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून, 2023 को आयोजित हुई थी। लगभग 11 महीने बाद परिणाम जारी किया गया है। परिणाम की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। हाल ही में मोबाइल के माध्यम से जवाब तलब करने के बाद, आयोग ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शीघ्र परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया था।