आदर्श सहकारी गृह निर्माण समिति चुनाव: 12 सदस्यों ने मारी बाजी, सोनारी में शांतिपूर्ण मतदान

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के आदेश के अनुपालन में, आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड, सोनारी, जमशेदपुर के शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।

जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को सघन निगरानी बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मतदान 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक हुआ। इसके बाद, मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई और परिणामों की घोषणा की गई। आदर्श विद्यालय, सोनारी, जमशेदपुर में आयोजित यह संपूर्ण निर्वाचन कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। मतगणना और परिणामों की घोषणा के बाद कुल 12 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया है।

Advertisement
Share This Article