धनबाद – आठवीं कक्षा के 185 छात्र-छात्राओं को मिला साइकिल का तोहफा : प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग ने किया वितरण

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से बच्चों को साइकिल प्रदान की।

बीईईओ रीना कुमारी ने बताया कि सत्र 2024-25 के तहत कुल 185 छात्र-छात्राओं को साइकिल दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना है।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, विजय रजक, भोलानाथ महतो, शैलेन मंडल, स्वप्न कुमार महतो सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और अभिभावक उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....