साकची में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, कर्मियों ने सीखे बचाव के गुर

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग द्वारा जिले भर के स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज साकची स्थित यूनाइटेड ऑयल, जेएमएस स्टोर, उर्मिला ऑटोमोबाइल्स, मॉडर्न ऑटो स्टोर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास के माध्यम से सभी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने, अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने और सुरक्षित निकासी प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान, फायर अलार्म बजाने, अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने और प्राथमिक बचाव के तरीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

यह पहल जन सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आपातकालीन स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के मॉक ड्रिल कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा, जिससे आपदा के समय जान-माल की हानि को कम किया जा सके।

Advertisement
Share This Article