मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बंगाल और पटना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोलकाता में छापेमारी की और इस दौरान शूटर तौसीफ, उसका मौसेरा भाई नीशू खान समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। इस हत्याकांड से जुड़े 5 आरोपियों को पहले ही कोलकाता से पकड़ा जा चुका है।

बिहार एसटीएफ की टीम बीते शुक्रवार से ही पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि चंदन हत्याकांड के जुड़े कुछ लोग कोलकाता में छिपे हुए हैं। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने छापेमारी शुरू की। ये लोग तौसीफ और उसके साथियों को छिपने में मदद कर रहे थे। छापेमारी के दौरान सरगना तौसीफ उर्फ बादशाह सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर भाग निकला था। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। तौसीफ की मदद करने वालों को कोलकाता के पास ‘न्यू टाउन’ के एक आवासीय परिसर से पकड़ा गया था।
हत्याकांड से दो दिन पहले गए थे पारस अस्पताल
बादशाह की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। उसे इस हत्याकांड का मेन शूटर बताया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के नाम पर से पर्दा हट सकता है। इन दोनों के अलावा सचिन सिंह, हर्ष उर्फ हरीश कुमार, भीम कुमार और एक महिला को भी दबोचा गया है। आरोपी हर्ष घटना के दो दिन पहले शूटर्स को पारस अस्पताल ले गया था। बताया जा रहा है कि हर्ष ने ही शूटर्स को हॉस्पिटल का कमरा नंबर-209 भी दिखाया था, जहां चंदन मिश्रा भर्ती था और उसका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि हर्ष ने ही पारस अस्पताल में घुसने और भागने का रेकी भी कराया था।
शेरू ने जेल से बैठक रची चंदन की हत्या की साजिश
चंदन की हत्या की साजिश में ओमकार सिंह उर्फ शेरू नाम के एक व्यक्ति का भी हाथ था। शेरू ने सबसे पहले चंदन के एक खास आदमी से दोस्ती की। फिर वह चंदन की हर गतिविधि पर नजर रखने लगा। इसी बीच शेरू, चंदन के उस खास आदमी, तौसीफ और अन्य लोगों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। जेल में रहने के दौरान चंदन की हत्या करवाना मुश्किल था। इसलिए सभी उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। शेरू पुरुलिया जेल में बैठकर ही चंदन पर नजर रख रहा था। उसने चंदन को यह बिल्कुल भी पता नहीं चलने दिया कि उसके खास आदमी को उसने अपने साथ मिला लिया है।
शेरू की सलाह पर ही चंदन पहुंचा था पारस अस्पताल
चंदन के करीबी ने ही यह जानकारी भी उसके करीबी ने शेरू को दे दी। उसी समय जेल में बैठे शेरू ने चंदन को ऐसी जगह इलाज करवाने को कहा, जहां शूटर आसानी से पहुंच सकें। तभी तौसीफ ने राय दी कि उसे नेहरू पथ स्थित पारस अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। तौसीफ उसी इलाके में रहता था। अस्पताल में चंदन के आने की खबर मिलते ही सभी सक्रिय हो गए।
कौन था कुख्यात चंदन मिश्रा?
चंदन मिश्रा पारस अस्पताल के ICU वार्ड नंबर 209 में भर्ती था। चंदन मिश्रा नाम का व्यक्ति जो पटना के बेऊर जेल में बंद था, वो भी हत्या के जुर्म में ही जेल में था। पैरोल पर इलाज कराने पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हुआ था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।