सावन के पवित्र महीना चल रहा है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान पूरे महीने मांसाहार वर्जित होता है। अब सावन में इसी मांसाहार पर सियासत गर्म है। अभी हाल ही में जेडीयू नेता और केन्द्रीय मं6 ललन सिंह ने मुंगेर में मटन पार्टी दी थी। जिसपर काफी बवाल हुआ था। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की बैठक में मटन परोसे जाने का दावा किया है।

पीएम मोदी पर तेजस्वी का तीखा हमला
तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा कि – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के असीम आशीर्वाद और कृपा से सावन के सोमवारी को दबा कर मटन चापते बीजेपी के मंत्री और विधायक। मोदी जी की कैबिनेट में बिहार से तीन ऐसे मंत्री हैं जो सावन में भी प्रतिदिन 3 किलो मटन खाते हैं, लेकिन दिखावटी तौर पर सनातन पर लंबा चौड़ा ज्ञान देते हैं।
प्रधानमंत्री को बताया Selective
तेजस्वी यहीं नहीं रूके। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आगे कहा कि हमें किसी के खाने से कभी कोई आपत्ति नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री जी भी कितने Selective हैं, इन्हें सावन में अपनी पार्टी के नेताओं का मटन खाना अच्छा लगता है। परन्तु सावन में मांसाहार का सेवन नहीं करने वाले विपक्षी नेताओं के खाने को झूठ के सहारे ये राष्ट्रीय मुद्दा बनाने से भी परहेज नहीं करते।
ललन सिंह की मटन पार्टी पर भी हुआ था हंगामा
इससे पहले सावन में मटन पार्टी पर भी बिहार की सियासत में बवाल मचा था। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर में मटन पार्टी दी थी। मंच से खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया और कहा था कि, बढ़िया भोजन है, सावन वाला भी भोजन है और जो सावन माह को नहीं मानते उनके लिए भी भोजन है। इसके बाद जेडीयू कार्यकर्ता और कार्यक्रम में आए लोगों ने जमकर मटन का लुत्फ उठाया। जिसके बाद खूब सियासत खेली गई थी।