टाटा स्टील में बोनस पर सहमति, कर्मचारियों को पुराने फॉर्मूले से ही मिलेगा तोहफा

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए इस साल का बोनस समझौता पुराने और आजमाए हुए फॉर्मूले के आधार पर ही होने की संभावना है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हर साल होने वाला बोनस समझौता इसी फॉर्मूले पर आधारित होगा। इस फॉर्मूले को कंपनी के कुल मुनाफे का 1.5% और उत्पादन, उत्पादकता, बिक्री योग्य स्टील व सुरक्षा जैसे मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यूनियन सूत्रों के मुताबिक यह फॉर्मूला 2015 में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के कार्यकाल में बनाया गया था। हालांकि इसकी तीन साल की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन यूनियन नेतृत्व पुराने फॉर्मूले पर ही आगे बढ़ने के लिए तैयार है। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि वे प्रबंधन के नए फॉर्मूले के बजाय पुराने फॉर्मूले के तहत ही समझौता करने की कोशिश करेंगे। पिछले वित्तीय वर्ष में इसी फॉर्मूले के तहत कर्मचारियों को 303.13 करोड़ रुपये का बोनस मिला था।

Share This Article