देश के असली नायक: जमशेदपुर जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/ ​जमशेदपुर: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

​इस दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की धर्मपत्नियों और आश्रितों को शॉल और मिठाई भेंटकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन ने स्वतंत्रता सेनानी प्रभाष चन्द्र ठाकुर की पत्नी सरोज देवी (नया बस्ती, बागबेड़ा), स्व. सी भी राव की पत्नी सी. शुभलक्ष्मी (राजेन्द्र नगर कॉलोनी, साकची), स्व. कृष्णा नंद सहाय की पत्नी शैलजा सिन्हा (विजया गार्डेन, बारीडीह), और स्व. अवतार सिंह की पत्नी नीलम शर्मा (सोनारी) को सम्मानित किया।

​प्रशासन के इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। यह सम्मान उन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक तरीका है, जिनके बलिदान ने हमें आजाद भारत में सांस लेने का अवसर दिया।

Advertisement
Share This Article