पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

Reena Sharma
2 Min Read

जामताड़ा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं के लिए पथ प्रदर्शक

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक हैं। जिले के सभी मंडलों में उनकी जयंती मनायी जा रही है और कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं।

अंत्योदय के सपने को साकार करने का दावा

सुमित शरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। गरीब और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement

सेवा और समर्पण अभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जामताड़ा जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंडल और बूथ स्तर पर पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

भाजपा कार्यकर्ता जिले के मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों पर जनहित योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही गरीबों के अधूरे कार्यों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

Share This Article