झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विवादित पोस्ट कर कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार को घेरा है। दुबे ने अपने पोस्ट में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

चीन और CIA को लेकर उठाए सवाल
निशिकांत दुबे ने पूछा –
क्या चीन यह मानता था कि भारत के पहले प्रधानमंत्री अमेरिकी CIA के एजेंट थे?
क्या 1955 में नेहरू जी ने चीन के प्रधानमंत्री झाउ एन लाई को मरवाने की कोशिश की थी?
क्या इसी अविश्वास के कारण 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण किया?
कश्मीर प्रिंसेस विमान हादसे का जिक्र
दुबे ने अपने पोस्ट में 1955 के कश्मीर प्रिंसेस विमान हादसे का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि उस समय चीन के पास लंबी दूरी की उड़ान भरने वाले विमान नहीं थे।
इंडोनेशिया में होने वाले वानडुंग सम्मेलन के लिए नेहरू जी ने एयर इंडिया का विमान चीन के प्रधानमंत्री को लाने भेजा था।
अंतिम समय में चीन के प्रधानमंत्री उस विमान में सवार नहीं हुए।
रास्ते में वह विमान विस्फोट से उड़ गया जिसमें कई लोगों की जान चली गई, हालांकि पायलट समेत तीन लोग बच गए।
https://x.com/nishikant_dubey/status/1959799765765439848?t=jyN-u25FQbZ0bP7A_248NA&s=19
कांग्रेस पर हमला
निशिकांत दुबे ने इस पूरे घटनाक्रम को आधार बनाकर कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तंज कसा और इसे “नेहरू-गांधी परिवार के बचपने की कहानी” बताया।
उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच नई बहस छिड़ सकती है।