भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पटना में अटल सभागार में सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। सम्राट चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 55 साल का बच्चा कहा है। वहीं, जम्मू कश्मीर में राष्ट्र का प्रतीक अशोक चिन्ह के अपमान को लेकर लालू यादव पर जमकर हमला बोला।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ को तोड़े जाने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को इसे लेकर राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सम्राट अशोक को देश का स्वर्णिम काल देने वाला राजा बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्र का प्रतीक अशोक चिन्ह को जिस तरह अपमानित करने का काम किया गया और महागठबंधन के लोग इसे मामूली बता रहे हैं, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंता का विषय है। राष्ट्रीय चिन्ह को मजाक में ले रहे हैं। राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान राष्ट्र द्रोह का मामला है।
लालू यादव ने समाज को बर्बाद करने का काम- सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा समाज को बर्बाद करने का काम उन्होंने ने ही किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव के परिवार ने कभी चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं किया है और वे मैनिफेस्टो कमिटी की बैठक भी नहीं कर रहे हैं।
राहुल गांधी को बताया 55 साल का बच्चा
सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 55 साल का बच्चा बिहार के 1400 किलोमीटर घूम रहा है और अब मलेशिया निकल गए हैं। वहां तो टूरिस्ट ही भरे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद-कांग्रेस के ‘माई बहिन सम्मान योजना’ के फॉर्म भराने को लेकर कहा कि गैर संवैधानिक कार्य को लेकर कानून अपना काम करेगा. चुनाव में घोषणा पत्र जारी होता है, जनवरी में कौन चुनाव हो रहा था?