बिहार, झारखंड सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

KK Sagar
2 Min Read

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के एक साथ एक्टिव होने की वजह से इन दिनों पहाड़ी राज्यों समेत पूरा उत्तर भारत मौसमी गतिविधियों का सामना कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ भूस्खलन और छोटे नालों-नदियों में पानी बढ़ने का खतरा भी जताया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मैदानी राज्यों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों के कई हिस्सों में तेज हवा चल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Advertisement

सतर्कता जरूरी

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से तापमान में गिरावट तो होगी लेकिन इसके साथ ही तेज हवाएं, बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। लोगों को बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....