मिरर मीडिया : नित्य कोरोना के आंकड़े चौँकाने वाले दर्ज किये जा रहें है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 90,928 नए मामले पाए गए जोकि बीते कई महीनों में सबसे अधिक है। वहीं इस दौरान 325 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 2 लाख 85 हजार 4 सौ 1 एक्टिव केस, 3 करोड़ 43 लाख 41 हजार 9 लोग डिस्चार्ज और 4 लाख 82 हजार 8 सौ 76 लोगों की मौत हो चुकी है।
मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 19 हजार 206 मरीज कोविड से ठीक हुए हालांकि नए मामले पाए जाने के बाद 71 हजार 3 सौ 97 एक्टिव मामलों की वृद्धि हुई।