महीने के पहले दिन आई खुशखबरी, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती

Neelam
By Neelam
3 Min Read

ईरान संकट के बीच देशवासियों को सुबह-सुबह खुशखबरी मिली है। अगस्त की शुरुआत में ही आम लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महीने के पहले दिन ही महंगाई से बड़ी राहत मिली है। एलपीजी गैस के दाम में बड़ी गिरावट हुई है।

200 रुपये से अधिक की कटौती

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में आज 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में अब 2,728 रुपये में मिलेगा। पहले इसका रेट 2,930 था। 

महंगाई से मिल सकती है राहत

बता दें कि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से उन व्यवसायों की लागत कम होने की उम्मीद है जो इन पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। इससे रेस्टोरेंट, होटल, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानें और कैटरिंग सेवाएं सस्ती होने की उम्मीद है। ध्यान दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रूपये की कटौती की थी। इससे रेस्तरां, कैटरर्स और दूसरे कमर्शियल प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली, जो रोज़ाना के कामकाज के लिए LPG पर निर्भर रहते हैं।

क्या घरेलू रसोई गैस के दाम भी घटेंगे?

हालांकि, घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बार घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उपभोक्ताओं को पहले की ही दरों पर सिलेंडर मिलेगा। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है।

पिछले महीने भी कम हुए थे दाम

इससे पहले 1 जुलाई को भी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की थी। इस कमी के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये हो गई थी। वहीं, कोलकाता में दाम 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये पर आ गए थे। पटना में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटकर 3,227 रुपये हो गई थी। यह वर्ष 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में दर्ज की गई पहली बड़ी कटौती थी।

Share This Article