डिजिटल डेस्क। चांडिल : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110 वें जयंती पर चांडिल, नीमडीह आदि क्षेत्र में श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन की गई। इस मौके पर डॉ. जटाशंकर पांडे के निर्देशन में नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह में स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान व भाजपा नेता पप्पु वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के चांडिल कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पु वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। वे पत्रकार भी थे, राष्ट्र धर्म, स्वदेश एवं पांच्यजन्य आदि समाचार पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन शुरू किए थे। इस मौके पर चांडिल के प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, भाजपा नेता पप्पु वर्मा, दिबाकर सिंह, प्रभात कुमार पोद्दार, खगेन महतो, एडवोकेट निखिल सिंह, प्रोफेसर सुदीष्ठ कुमार, शांति राम महतो आदि उपस्थित थे।