पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सरकारी तंत्र का बेशर्मी से किया दुरपयोग: रघुवर दास

Anupam Kumar
3 Min Read

भाजपा ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर निकाला मशाल जुलूस

जमशेदपुर। भाजपा ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर निकाला मशाल जुलूस पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सरकारी तंत्र का बेशर्मी से किया दुरपयोग: रघुवर दास जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को पंजाब दौरे के दौरान फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई चूक से पूरे देश भर में भाजपाई आक्रोशित है। इसे लेकर गुरुवार की शाम भाजपा महानगर द्वारा मसाला जुलूस निकाला।कार्यकर्ताओ ने जुलूस पार्टी के साकची जिला कार्यालय से लेकर मुख्य गोलचक्कर तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल समेत कई नेतागण शामिल हुए थे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हए कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जो हुआ वो भारतीय इतिहास में पहली बार हुआहै। जहां सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जैसे पद को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम स्थल जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को यह भी बताना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के रूट की गोपनीय सूचना प्रदर्शनकारियों तक कैसे पहुंची। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के तय रुट पर प्रदर्शनकारियों का इस तरह से जमावड़ा कैसे लग गया। पंजाब पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नही की गई। वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ नफरत की राजनीति कर रही है। पंजाब के पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रधानमंत्री के काफिले के रास्ते में भारी लापरवाही बरतते हुए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया, जिससे प्रधानमंत्री को बिना किसी कार्यक्रम में शरीक हुए लौटना पड़ा। यह घटना घटिया राजनीति का उदाहरण है। इस घटना की जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया और कहा कि कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की बड़ी साजिश असफल हई। मशाल जुलूस में चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, नारायण पोद्दार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *