धनबाद पहुंचे राज्यपाल गंगवार, एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Reena Sharma
2 Min Read

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार सुबह 10:40 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल सड़क मार्ग से आईआईटी-आईएसएम के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने किया राज्यपाल का स्वागत

हवाईअड्डे पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

आईआईटी-आईएसएम के कार्यक्रम में होंगे शामिल

राज्यपाल आईआईटी-आईएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Advertisement

एयरपोर्ट से आईआईटी तक सुरक्षा व्यवस्था

राज्यपाल के दौरे को लेकर बरवाअड्डा हवाईअड्डे से आईआईटी-आईएसएम तक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

कारकेड रूट पर पुलिस की निगरानी

कारकेड मार्ग पर यातायात पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात रहीं। निर्बाध आवागमन के लिए लगातार गश्त की गई और एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमें सक्रिय रहीं।

एंबुलेंस और मेडिकल टीम अलर्ट

आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक दल और जीवनरक्षक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। एसएनएमएमसीएच के गहन चिकित्सा केंद्र को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया।

Share This Article