निशिकांत दुबे ने किया दीप प्रज्वलन, मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर रोशन हुआ देवघर

Reena Sharma
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सक्रिय राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देवघर में भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रोहिणी रेलवे बाईपास के समीप दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

25 वर्षों के राजनीतिक सफर को किया याद

निशिकांत दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को नई दिशा दी। इस अवसर पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

रेलवे बाईपास को बताया बड़ी उपलब्धि

सांसद ने देवघर-रोहिणी रेलवे बाईपास को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भारतीय रेलवे के विजन से रेल बाईपास धरातल पर आया है, जिससे जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा।

Advertisement

ट्रेनों को मिलेगा सीधा मार्ग

उन्होंने बताया कि देवघर और बैद्यनाथ धाम स्टेशन से आसनसोल और हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों को अब सीधा मार्ग मिल सकेगा। इससे इंजन रिवर्सल में लगने वाला अतिरिक्त समय बचेगा और रेल परिचालन सुगम होगा।

Share This Article