पचपेड़ी में सड़क का हाल बेहाल, जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर; ग्रामीणों ने उठाया कुदाल

Reena Sharma
1 Min Read

पांकी के माड़न पंचायत अंतर्गत पचपेड़ी गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क की मरम्मत शुरू की है। ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर ट्रैक्टर से मोरम गिरवाया और खुद कुदाल चलाकर सड़क को दुरुस्त करने में जुट गए।

गुहार के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर श्रमदान से सड़क मरम्मत का निर्णय लिया।

हर घर से श्रमदान का संकल्प

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए हर घर से लोग श्रमदान करेंगे। दर्जनाधिक ग्रामीण इस अभियान में जुटे हैं और चंदे से जरूरी सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

बारिश से खराब हुई सड़क

माड़न की मुखिया साजदा खातून ने कहा कि बारिश के कारण सड़क खराब हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।

Share This Article