MBA की डिग्री, अंग्रेजी की फर्राटेदार पकड़ और साइबर ठगी का खेल; पटना में 4 गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

पटना के मुसल्लहपुर में पुलिस ने अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन MBA पास हैं, जबकि एक के पास तकनीकी डिग्री है। पुलिस ने कई मोबाइल, लैपटॉप, ATM कार्ड और नकदी बरामद की है।

वाहन जांच से खुला साइबर ठगी का राज

रामपुर रोड पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे अक्षय कुमार साह को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने साइबर ठगी की जानकारी दी, जिसके बाद गोला रोड स्थित मकान से तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

कंप्यूटर खराब होने का झांसा देकर ठगी

गिरोह के सदस्य इंटरनेशनल कॉल के जरिए अमेरिका में बैठे लोगों को निशाना बनाते थे। कंप्यूटर खराब होने का झांसा देकर सिस्टम का एक्सेस लेते और APK व मालवेयर इंस्टाल कराकर ठगी करते थे।

Advertisement

सिस्टम बंद कर डॉलर में वसूलते थे रकम

पुलिस के अनुसार, आरोपित पहले पीड़ितों का कंप्यूटर सिस्टम बंद कर देते थे। इसके बाद उसे ठीक करने के नाम पर डॉलर में मोटी रकम वसूलते और ठगी की रकम हवाला के जरिए भारत मंगाते थे।

चार साल में बनाया अपना गिरोह

पुलिस के अनुसार, आरोपित करीब चार वर्षों से साइबर ठगी कर रहे थे। शुरुआत में दूसरे गिरोह के लिए काम करते थे और सालाना 80-90 लाख रुपये तक कमाकर सरगना को देते थे। बाद में खुद गिरोह बना लिया।

Share This Article