बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने पहली सूची जारी की है। जन सुराज पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए आज 51 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी। इस सूची में 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी ने जातीय संतुलन का ध्यान रखते हुए अति पिछड़ा वर्ग से 17 (16 हिंदू और 1 मुस्लिम), अन्य पिछड़ा वर्ग से 11, सामान्य वर्ग से 9 और अल्पसंख्यक वर्ग से 7 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से एक अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार को टिकट दिया गया है।

पहली लिस्ट में कई प्रभावशाली नाम शामिल
जन सुराज पार्टी की पहली लिस्ट में कई प्रभावशाली नाम शामिल हैं। जनसुराज की पहली लिस्ट में जाने-माने अधिवक्ता वाईवी गिरी, भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय समेत कई अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं। जन सुराज के प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हमलोगों की पार्टी ने सबसे पहले सूची जारी करने का निर्णय लिया है। जनसुराज अच्छे लोगों की पार्टी है, सूची देखकर आप भी कहेंगे हमने अच्छे लोगों को मौका दिया है।
करगहर से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ठोकेंगे ताल
क्या प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे? अगर चुनाव लड़ेंगे को किस सीट से इस पर सस्पेंस बरकरार है। दरअसल, करगहर सीट जहां से उनके लड़ने की चर्चा थी वहां से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को उतारा गया है। दरभंगा से आरके मिश्रा, गोपालगंज से प्रीति किन्नर, कुम्हरार से केसी सिन्हा, मांझी से वाई बी गिरी को टिकट दिया गया है। वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, पूर्णिया के अमौर अफरोज आलम, कटिहार के प्राणपुर से कुणाल निषाद, सुपौल से निर्मली रामप्रवेश कुमार यादव, सुरसंड से ऊषा किरण, लोरिया से सुनील कुमार को टिकट दिया गया है।
किसको कहां से मिला टिकट
- बाल्मीकि नगर- दृढ़ नारायण प्रसाद
- लोरिया- सुनील कुमार
- सुरसंड – उषा किरण
- ढाका- एलबी प्रसाद
- बेनीपट्टी – मो परवेज आलम
- निर्मली – राम प्रवेश यादव
- सिकटी – रागी बबलू
- प्राणपुर – कुणाल निषाद
- आलमनगर – सुबोध सुमन
- सहरसा – किशोर कुमार मुन्ना
- सिमरी बख्तियारपुर – सुरेन्द्र यादव
- महिषी – शमीम अनवर
- दरभंगा – आरके मिश्रा
- केवटी – बिल्टू सहनी
- मुजफ्फरपुर – एके दास
- गोपालगंज – डॉ शशि शेखर सिन्हा
- भोरे – प्रीति किन्नर
- रघुनाथपुर – राहुल कीर्ति सिंह
- दारौंदा – सत्येंद्र यादव
- मांझी – वाई बी गिरी
- छपरा – जेपी सिंह
- परसा – मुसाफिर महतो
- सोनपुर – चन्दनलाल मेहता
- कल्याणपुर – रामबालक पासवान
- मोरवा – जागृति ठाकुर (कर्पूरी ठाकुर के परिवार से )
- खगड़िया – जयंती पटेल
- बेलदौर – गजेंद्र सहनी
- परबत्ता – विनय वरुण
- बेलहर – बृजकिशोर पंडित
- अस्थावां – लता सिंह
कुम्हरार – केसी सिन्हा
आरा – विजय गुप्ता
चेनारी – नेहा कुमारी नटराज
करगहर – रीतेश पांडे
गोह – सीताराम दुखारी
नबीनगर – अर्चना चंद्रा
इमामगंज – डॉ अजीत कुमार
बोधगया – लक्ष्मण मांझी