मिरर मीडिया : वर्ष 2021 के दिसंबर माह से वर्ष 2022 जनवरी माह के अंतराल में हजारों से शुरू हुई कोरोना के मामले अब लाखों में आने शुरू हो गए हैं। तीसरी लहर की रफ़्तार अब काफी ज्यादा बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 1,41,986 नए मामले दर्ज किए गए, जो कल की तुलना में 21.3% अधिक है। इसी के साथ अब देश में कुल कोरोना केस 3,53,68,372 पहुंच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में 40,925 सबसे अधिक मामलेदर्ज किये गए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 18,213 मामले, दिल्ली में 17,335 मामले, तमिलनाडु में 8,981 मामले और कर्नाटक में 8,449 मामले सामने आए हैं।