डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें राउरकेला, झारसुगुड़ा और चक्रधरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित यात्रा कर समय पर अपने घर पहुंच सकेंगे।
- हावड़ा-नागपुर वन-वे स्पेशल (01066)
रेलवे ने ट्रेन नंबर 01066 हावड़ा-नागपुर वन वे स्पेशल ट्रेन को 24 अक्टूबर को चक्रधरपुर रेल मंडल होकर चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हावड़ा स्टेशन से रात 09:30 बजे (24 अक्टूबर) प्रस्थान करेगी। यह टाटानगर 25 अक्टूबर की अहले सुबह 02:35 बजे, चक्रधरपुर अहले सुबह 03:40 बजे, राउरकेला सुबह 05:25 बजे और झारसुगुड़ा सुबह 06:50 बजे पहुंचेगी। यह नागपुर स्टेशन पर 25 अक्टूबर की शाम 06:20 बजे पहुंचेगी।
- गोंदिया-पटना-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल (08897/08898)
- गोंदिया-पटना स्पेशल (08897): यह ट्रेन गोंदिया स्टेशन से 24 अक्टूबर की दोपहर 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह झारसुगुड़ा स्टेशन रात 08:30 बजे और राउरकेला स्टेशन रात 10:15 बजे पहुंचेगी, जबकि पटना अगले दिन सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी।
- पटना-गोंदिया स्पेशल (08898): वापसी में, यह ट्रेन पटना स्टेशन से 24 व 25 अक्टूबर की शाम 06:10 बजे चलकर दूसरे दिन राउरकेला स्टेशन सुबह 11:25 बजे, झारसुगुड़ा दोपहर 02:30 बजे और तीसरे दिन अलसुबह 03:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
- टाटा-बक्सर-टाटानगर साप्ताहिक स्पेशल (08183/08184)
यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 01 नवंबर तक चलेगी।
- टाटानगर-बक्सर स्पेशल (08183): यह ट्रेन 23 से 31 अक्टूबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन से रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी और बक्सर शनिवार की दोपहर 03:00 बजे पहुंचेगी।
- बक्सर-टाटानगर स्पेशल (08184): वापसी में, यह ट्रेन 23 अक्टूबर से लेकर 01 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार की शाम 05:15 बजे बक्सर स्टेशन से रवाना होगी और टाटानगर स्टेशन रविवार की सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी।
- दुर्ग-पटना-दुर्ग छठ स्पेशल (08795/08796)
यह ट्रेन 25 से 27 अक्टूबर तक दुर्ग और पटना के बीच एक-एक फेरा लगाएगी और राउरकेला व झारसुगुड़ा स्टेशनों से होकर चलेगी।
- दुर्ग-पटना स्पेशल (08795): यह ट्रेन 25 अक्टूबर को दुर्ग रेलवे स्टेशन से रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह झारसुगुड़ा स्टेशन सुबह 07:15 बजे, राउरकेला स्टेशन सुबह 08:35 बजे पहुंचेगी और पटना 26 अक्टूबर की अहले सुबह 04:00 बजे पहुंचेगी।
- पटना-दुर्ग स्पेशल (08796): वापसी में, यह ट्रेन 26 अक्टूबर को पटना जंक्शन से सुबह 09:45 बजे रवाना होकर 27 अक्टूबर की सुबह राउरकेला 04:10 बजे, झारसुगुड़ा स्टेशन सुबह 07:20 बजे और दुर्ग जंक्शन पर दोपहर 02:30 बजे पहुंचेगी।

