जमशेदपुर : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक पिस्टल और एक कट्टा के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एसपी अजय लिंडा ने प्रेसवार्ता करके किया। पुलिस टीम ने टुंगरी तालाब के पास छापेमारी करके महुलसाई का रहने वाला मदन शर्मा को पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उसको लेकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मैंगजीन चढ़ा हुआ एक पिस्टल जिसमें चार गोली लोड था बरामद कर लिया। मदन की निशानदेही पर ही पुलिस ने मेरी टोला के रहने वाले करण रजक को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस टीम ने एक पिस्टल, खाली मैंगजीन और चार राउंड जिंदा गोली बरामद किया। चाईबासा सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो, एसआई पवन चंद्र पाठक, दशरथ महतो, एएसआई दशरथ टुडू, रामकृष्ण मुर्मू, थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल की टीम बनायी गयी थी।