दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.3% मतदान दर्ज

KK Sagar
1 Min Read


बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक कुल 31.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर विशेष जोश नजर आ रहा है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....