घाटशिला में BJP पिछड़ी, झामुमो ने छठे राउंड में 6 हजार से अधिक मतों की ली लीड

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के छठे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। राउंड 06 के बाद प्रमुख उम्मीदवारों मत मिले है। छठे राउंड की मतगणना के बाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन 27,467 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन 21,250 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

उम्मीदवार का नाम, राजनीतिक दल, प्राप्त मत

  1. सोमेश चंद्र सोरेन- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 27,467
  2. बाबूलाल सोरेन- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 21,250
  3. रामदास मुर्मू- झारखंड लोक कल्याण मुक्ति मोर्चा (जेएलकेएम) 6,061
  4. डॉ. श्रीलाल किस्कू- निर्दलीय 431
  5. मनसा राम हांसदा- निर्दलीय 394
  6. विकास हेम्ब्रम- निर्दलीय 264
  7. पंचानन सोरेन भारत- आदिवासी पार्टी (BAP) 239
  8. मनोज कुमार सिंह- निर्दलीय 137
  9. पार्वती हांसदा- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 106
  10. रामकृष्ण कांति माहली- निर्दलीय 85
  11. नारायण सिंह- निर्दलीय 76
  12. परमेश्वर टुडू- निर्दलीय 59
  13. बसंत कुमार तोपनो- निर्दलीय 43
  14. NOTA – 827
Share This Article