बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। वोटों की गिनती जारी है, लेकिन शुरुआती और मध्य रुझानों में जदयू, भाजपा और अन्य दलों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। राज्य की 243 सीटों पर 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। अब चुनावी नतीजों की तस्वीर तेजी से स्पष्ट हो रही है।
PM मोदी आज शाम करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
चुनावी रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और जीत के रुझानों पर प्रतिक्रिया देंगे।
भाजपा-जदयू दफ्तरों में जश्न का माहौल
रुझानों में भाजपा और जदयू गठबंधन की निर्णायक बढ़त देखने के बाद दोनों दलों के कार्यालयों में जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए, मिठाइयां बांटते और पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।
एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है
शुरुआती और नए मिल रहे आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आराम से बहुमत के पार जाता दिख रहा है। जदयू कई सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा भी मज़बूत प्रदर्शन कर रही है।
राज्य में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, यह साफ होता जा रहा है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच चुका है।

