Bihar: बिहार की 10 लाख महिलाओं के अकाउंट में आए 10-10 हजार, अब तक 1.4 करोड़ को मिला लाभ

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही महिलाओं को एक बार फिर बड़ा तोहफा मिला है। बिहार की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत डीबीटी के माध्यम से 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई।

विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी योजना की घोषणा

विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा बिहार सरकार की तरफ से की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत इन महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। महिलाओं का व्यापार अच्छा चलता है तो उन्हें सरकार की तरफ से व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए और भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

Advertisement

इस आर्थिक मदद पर नहीं दोना होगा कोई ब्याज

जिन महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं उन महिलाओं के रोजगार का सरकार 6 महीने तक मूल्यांकन करेगी। इसके बाद अगर इनका प्रदर्शन ठीक रहता है तो और दो लाख रुपये तक की आर्थिक मदद सरकार इन महिलाओं को देगी, ताकि महिलाएं अपने रोजगार को और आगे बढ़ा सकें। व्यवसाय शुरू करने के लिए दी जाने वाली इस आर्थिक मदद पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।

1.40 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार विधानसभा चुनाव होने से पहले ही एक करोड़ 40 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। ये पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपनी पसंद के क्षेत्र में जैसे कि कृषि, पशुपालन, सिलाई, बुनाई, या अन्य छोटे उद्योगों में काम शुरू कर सकती हैं। सरकार का दावा है कि इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिल रही है।

Share This Article