भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे आसनसोल के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बुधवार की सुबह हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में पंचमाधव गंगटाही पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में आसनसोल (कुल्टी) निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। परिवार बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

कैसे हुई दुर्घटना?
तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (WB 44A 0415) फोरलेन सड़क पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से बुरी तरह टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों और घायलों की सूची
दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग आसनसोल के निवासी थे।

मृतक (ऑन स्पॉट):

पूनम देवी (55 वर्ष), पत्नी श्रीनाथ यादव

जय भगवान यादव (40 वर्ष), पुत्र श्रीनाथ यादव

अंशिका कुमारी (10 वर्ष), बच्ची

घायलों को तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वर्तमान स्थिति
धर्मेंद्र यादव 35 वर्ष पुत्र श्रीनाथ यादव हालत गंभीर
शिवम कुमार 12 वर्ष पुत्र जय भगवान यादव हालत गंभीर
अभिराज कुमार 10 वर्ष पुत्र जय भगवान यादव घायल
मृत्युंजय कुमार 8 वर्ष पुत्र जय भगवान यादव घायल
कौशल्या देवी – पत्नी जय भगवान यादव घायल
ज्योति कुमारी 24 वर्ष पुत्री जय भगवान यादव घायल
पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन मौतों और एक ही परिवार के कई सदस्यों के गंभीर रूप से घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है।

Share This Article