भारत ने आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। साथ ही भारत 2030 तक जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की मजबूत राह पर है।
🚀 तेज़ रफ्तार से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था
सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत लगातार मजबूत ग्रोथ आंकड़ों के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में रियल जीडीपी 8.2% रही, जो
👉पहली तिमाही में 7.8%
👉पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.4% थी।
यह ग्रोथ छह तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
🌍 वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूती
वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की आर्थिक मजबूती ने सभी को चौंकाया है। विज्ञप्ति के अनुसार, मजबूत निजी खपत और घरेलू मांग ने आर्थिक विस्तार को मजबूती दी है, जो भारत की आर्थिक लचीलापन को दर्शाता है।
📈 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का अनुमान
सरकार का अनुमान है कि भारत की जीडीपी
2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है।
मौजूदा समय में
अमेरिका पहले स्थान पर
चीन दूसरे स्थान पर है।
🌐 अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी जताया भरोसा
भारत की तेज़ ग्रोथ पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी मुहर लगाई है—
वर्ल्ड बैंक: 2026 में 6.5% ग्रोथ
मूडीज़:
2026 में 6.4%
2027 में 6.5% (G20 में सबसे तेज़)
IMF:
2025 में 6.6%
2026 में 6.2%
OECD:
2025 में 6.7%
2026 में 6.2%
💹 अन्य एजेंसियों के अनुमान
S&P:
चालू वित्त वर्ष में 6.5%
अगले वित्त वर्ष में 6.7%
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB):
2025 के लिए 7.2%
फिच रेटिंग्स:
मजबूत उपभोक्ता मांग के चलते FY26 में 7.4%

