Bihar: अच्छा काम कर रहे हैं सम्राट, बहुत आगे जाएंगे, पिता शकुनी चौधरी के सामने नीतीश ने की बेटे की प्रशंसा

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी का आज 90वां जन्मदिन है। इस अवसर पर पटना स्थित उनके आपास एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद शकुनी चौधरी को बधाई देने पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी और उनका हाल चाल पूछा। साथ ही पिता के सामने उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ की।

राज्‍य के उपमुख्‍मंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के प‍िता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के जन्मदिन रविवार को सम्राट चौधरी के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के अन्‍य मंत्री व नेता भी शामिल हुए। गृह मंत्री के प‍िता से म‍िलकर उन्‍हें शुभकामनाएं दीं। 

सम्राट के राजनीतिक कौशल की सराहना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी के जन्मदिन को यादगार बना दिया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रशासनिक और राजनीतिक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उनके काम करने का तरीका सराहनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी से कहा कि उनके बेटे सम्राट चौधरी बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं और वे राजनीति में बहुत आगे तक जाएंगे।

बिहार खूब तरक्की करे-शकुनी चौधरी

शकुनी चौधरी ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के सवाल पर कहा कि “आज पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। हमलोगों ने आज काफी बातचीत की। लालू यादव के आतंक को खत्म करने के लिए लव-कुश समीकरण बनाया गया था। उसी की देन आज नीतीश कुमार हैं। उस दौर में जॉर्ज फर्नांडिस का नेतृत्व था। शकुनी चौधरी ने कहा कि जो बीज मैंने बोया था, वह आज फलीभूत हो गया है। आज लव-कुश समाज का बेटा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री है। अब मेरा सपना पूरा हुआ है। बिहार खूब तरक्की करे मैं यही कामना करता हूं”। 


बता दें कि शकुनी चौधरी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में भी सेवा दी थी। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “मेरे पिता लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सेना में सेवा दी और सड़क से लेकर संसद तक बिहार के समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया। हम सभी की कामना है कि वे 190 साल तक हमें अपना आशीर्वाद देते रहें।”

Share This Article