मिरर मीडिया धनबाद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडो में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के प्रहारी सचिव सह अवर न्यायाधीश राजीव त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में पैरा लीगल वालेंटियर एवं पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा

विद्यालय चले चलाए अभियान एवं डायन – बिसाइन प्रथा के ऊपर लोगों को जानकारी दी गई एवं साथ ही डायन – बिसाइन जैसी कुप्रथा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। जिले के दूर – सुदूर ग्रामीण इलाकों में रह रहे जनमानस को शिक्षा के अधिकार के बारे मे समझाते हुए कहा गया कि शिक्षित समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।