Bihar: क्या टूट के कगार पर है बिहार कांग्रेस? प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दिया जवाब

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार कांग्रेस में टूट की अटकले लग रही हैं। जेडीयू ने दावा किया था कि कांग्रेस के विधायक एनडीए के संपर्क में हैं। दरअसल, बीते हफ्ते बिहार कांग्रेस चीफ राजेश राम ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तीन ही विधायक पहुंचे थे। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इन अटकों को खारिज कर दिया है।

राजेश राम का बड़ा बयान

राजेश राम ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं लगातार दो टर्म में विधायक था। लगातार ये चलता रहता (विधायक टूटने की बात)। लेकिन जो टूटने वाला होता है वो पता भी नहीं चलता है। जब वोटों की चोरी हो जाती है तो पता चलता है? लेकिन मैं एक चीज स्पष्ट कर दूं कि मेरे जो छह विधायक हैं वो सारे एकजुट हैं। आने वाले समय में उनको यदि समाचार बनाना है जो इस तरह के मुद्दे कहते रहें। लेकिन आप जानते हैं कि राजनीति में जो बात कही जाती है वो की नहीं जाती है और जो की जाती है वो किसी को बताई नहीं जाती है।”

खरमास बाद नई ऊर्जा के साथ काम होंगे- राजेश राम

कांग्रेस नेता राजेश राम ने कहा कि, “आज रात में 12 बजे के बाद खरमास खत्म हो जाएगा। कल से नई ऊर्जा के साथ संगठनात्मक काम होंगे। नई सोच के साथ हम संगठन को मजबूत करेंगे। खरमास के बाद कई ऐसी बातें होंगी जो आपके बीच होंगी।”

Share This Article