अधिकारी बनकर सोना लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 2.92 करोड़ का सोना बरामद

Reena Sharma
2 Min Read

गया। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर 2 किलो 6 ग्राम सोना लूटने के मामले का रेलवे पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनके पास से 612.74 ग्राम सोना और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सोने की कुल कीमत 2 करोड़ 92 लाख 87 हजार 600 रुपये बताई गई है।

कोलकाता से बरेली लौट रहा था कर्मचारी

रेलवे डीएसपी गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय कुमार खंडेलवाल की फर्म के कर्मचारी संजीव चौहान कोलकाता से चंबल एक्सप्रेस के जरिए सोना लेकर बरेली लौट रहे थे।

अधिकारी बनकर दिया वारदात को अंजाम

इसी दौरान 24 अक्टूबर को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर दो अज्ञात अपराधियों ने खुद को अधिकारी बताकर संजीव चौहान से सोना और मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उन्हें जेल भेजने और छापेमारी करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

एसआईटी गठित कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी, डीडीयू और बरेली पुलिस की मदद से तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वरुण कुमार के घर से मिला सोना

पुलिस के अनुसार, बरामद 612.74 ग्राम सोना वरुण कुमार के घर से मिला है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share This Article