JEE Main 2026: झारखंड के 6 शहरों में 21 से शुरू होगी परीक्षा, जमशेदपुर में 10 हजार छात्र देंगे एग्जाम, जानें जरूरी गाइडलाइंस

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 का पहला सेशन 21 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। झारखंड के छात्रों के लिए बड़ी खबर यह है कि इस बार राज्य के 6 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अकेले जमशेदपुर शहर से लगभग 10,000 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

झारखंड के इन शहरों में बने हैं सेंटर
एनटीए ने झारखंड के जमशेदपुर, रांची, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना है।

रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन
इस साल जेईई मेन को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, सेशन-1 के लिए देशभर से 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। पिछले साल यह संख्या लगभग 13.11 लाख थी।

परीक्षा का शेड्यूल और पैटर्न
परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। छात्रों को तीन अलग-अलग पेपर श्रेणियों में बांटा गया है।

पेपर 1 (B.E./B.Tech): कुल 75 प्रश्न (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा।

पेपर 2A (B.Arch): कुल 77 प्रश्न, 400 अंक। इसमें मैथ्स, एप्टीट्यूड और ड्राइंग शामिल है।

पेपर 2B (B.Planning): कुल 100 प्रश्न, 400 अंक। इसमें मैथ्स, एप्टीट्यूड और प्लानिंग आधारित प्रश्न होंगे।

इस बार न्यूमेरिकल सवालों में कोई विकल्प नहीं होगा, यानी सभी 5 न्यूमेरिकल सवालों को हल करना अनिवार्य है।

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर फोटो मैचिंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। पेन और पेपर परीक्षा हॉल में ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

आगे क्या?
जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट फरवरी में आने की उम्मीद है। इसके बाद सफल छात्र अप्रैल में होने वाले सेशन-2 में बैठ सकेंगे। टॉप 2.5 लाख छात्र ‘जेईई एडवांस’ के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिसके जरिए आईआईटी (IIT) में प्रवेश मिलता है।

Share This Article