धनबाद के नए प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद बने अजय कुमार गोंड

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अधिसूचना के तहत गजेन्द्र कुमार सिंह को पदस्थापन की प्रत्याशा में संयुक्त आयुक्त उत्पाद, झारखंड, रांची के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।

वहीं उमा शंकर सिंह, सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। संजय कुमार मेहता, सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय) को सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

इसके अलावा अरविन्द कुजूर, सहायक आयुक्त उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) को स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार अजय कुमार गोंड, अधीक्षक उत्पाद, कोडरमा को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही वे अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त अधीक्षक उत्पाद, अंकुर बायोकेम प्रा. लि., निरसा, धनबाद का भी प्रभार संभालेंगे।

इसी क्रम में संजय कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक उत्पाद एवं संप्रत्ति प्रभारी अधीक्षक उत्पाद, देवघर को स्थानांतरित कर प्रभारी अधीक्षक उत्पाद, दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं रामलीला रवानी, सहायक आयुक्त उत्पाद, धनबाद को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी उपायुक्त उत्पाद, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....