मिरर मीडिया : गिरिडीह स्थित एक सरिया कारखाने में टंकी ब्लास्ट हो जाने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहा पिघलाकार सरिया (छड़) बनाने वाली अतिवीर फैक्ट्री में शाम को गर्म तेल टंकी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे की वजह से वहां काम कर रहे तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। सभी झुलसे हुए मजदूरों को घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर है।
सूत्रों कि माने तो घायल तीनों मजदूर के शरीर का आधा से अधिक हिस्सा जल गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस प्रशासन भी पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आयल फर्नेस में मरम्मती का कार्य चल रहा था इसी दौरान हादसा हुआ।
इस घटना को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन की माने तो फैक्ट्री काफी दिनों से बंद होने कि वज़ह से फर्नेस आयल की टंकी में छेद हो गया था जहां मरम्मती के लिए वेल्डिंग किया जा रहा था। वहीं वेल्डिंग के कारण टंकी के अंदर गैस बन गया और जैसे ही मजदूरों ने टंकी का ढक्कन खोला तो जोरदार आवाज हुआ और तीनों झुलस गए।