धनबाद स्टेशन परिसर से 13.50 लीटर महुआ शराब बरामद, ऑपरेशन सतर्क के तहत तीन महिलाएं गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read

पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल अंतर्गत रेसुब पोस्ट धनबाद ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.50 लीटर देशी शराब (महुआ) के साथ तीन महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग धनबाद को सुपुर्द कर दिया गया है।

स्टेशन साउथ साइड सर्कुलेटिंग एरिया में पकड़ी गईं महिलाएं

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 जनवरी 2026 को निरीक्षक प्रभारी के निर्देश पर गठित रेसुब टास्क टीम गश्त पर थी। इसी दौरान समय करीब 10:45 बजे टीम धनबाद स्टेशन के साउथ साइड सर्कुलेटिंग एरिया पहुंची, जहां ट्रैक के बगल रेलवे क्षेत्र में तीन महिलाओं को 06 प्लास्टिक बोतल महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

रेसुब ने मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए समय 11:05 बजे जब्ती सूची तैयार कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया।

गिरफ्तार महिलाएं मुसा कुमारी,रिंकी देवी एवं कारी देवी, बैंकमोड़ थाना अंतर्गत धनबाद निवासी है।

जब्त शराब का विवरण

रेसुब ने 06 प्लास्टिक बोतल बरामद की है, जिसमें प्रत्येक बोतल में करीब 2.25 लीटर महुआ शराब थी। कुल मिलाकर 13.50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹4,050 बताई गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

रेसुब के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में से—

मुसा कुमारी पर पहले भी 11.03.2025, 04.04.2025 और 11.10.2025 को कार्रवाई कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया था।

रिंकी देवी के खिलाफ भी पूर्व में 11.03.2025, 05.06.2025, 11.10.2025, 08.12.2025 और 23.12.2025 को कार्रवाई की जा चुकी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....