नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर धनबाद में 32 मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र आयोजित

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगर निगम निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र आज कंबाइंड बिल्डिंग स्थित पुराने डीआरडीए सभागार में चयनित 32 मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की विभिन्न बारीकियों से मास्टर ट्रेनर्स को अवगत कराना है। उन्होंने सभी को निर्वाचन नियमों के अंतर्गत पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने बताया कि यह निर्वाचन मतपत्र एवं मतपेटिका के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने पेपर सील के प्रयोग, मतपेटिका पर लेबल लगाने की प्रक्रिया, मतपत्र में मतदाता के हस्ताक्षर तथा बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं अन्य मुख्य मास्टर ट्रेनर राजकुमार वर्मा ने मतपत्र को सही तरीके से फाड़ने एवं मोड़ने की प्रक्रिया पर विशेष जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त अन्य प्रशिक्षकों संजय कुमार, कुमार वंदन, उमेश लाल, देवेश त्रिवेदी, बृजभूषण पांडे सहित अन्य ने भी निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं और आवश्यक सावधानियों से मास्टर ट्रेनर्स को अवगत कराया।

प्रशासन द्वारा नगर निगम निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....