रेलवे अलर्ट: 1 फरवरी को आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक, आसनसोल और मेदिनीपुर मेमू समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप 1 फरवरी को रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रेल लाइनों के मरम्मत कार्य (रोलिंग ब्लॉक) के कारण यातायात प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन ने इस दिन दो मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने और छह अन्य ट्रेनों के मार्ग में कटौती (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजनेशन) करने का निर्णय लिया है। लाइन दुरुस्त करने के इस अभियान से यात्रियों को असुविधा तो होगी, लेकिन रेल सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद जरूरी बताया जा रहा है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
रविवार, 1 फरवरी को मेमू ट्रेनें पटरी पर नहीं उतरेंगी।
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू: ट्रेन संख्या 68046/68045
आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू: ट्रेन संख्या 68090/68089
गंतव्य से पहले रुकने वाली ट्रेनें
रेलवे ने कुछ लंबी दूरी और पैसेंजर ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशन से पहले ही रोकने का फैसला किया है।
टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056/68060) 01 फरवरी यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक जाएगी। आद्रा से आसनसोल के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस (18019/18020) 01 फरवरी यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी तक ही जाएगी। बोकारो और धनबाद के बीच रद्द रहेगी।
बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) | 31 जनवरी और 01 फरवरी।यह ट्रेन गोमो स्टेशन तक ही चलेगी। गोमो और हटिया के बीच परिचालन बंद रहेगा।

Share This Article