डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी का अनोखा धरना, प्रदूषण व भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़। रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय की सीढ़ियों के समक्ष करीब दो घंटे तक धरना देकर जिले में व्याप्त प्रदूषण, अतिक्रमण और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। धरना सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला।

बताया जा रहा है कि रामगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पूर्व विधायक ने सीधे डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शंकर चौधरी सफेद कुर्ता-पजामा पहने हुए थे, जिस पर कई मांगों से जुड़े नारे लिखे हुए थे।

पूर्व विधायक के कुर्ते पर

“डीसी जागो, डीसी जागो”, “बीएफसीएल सहित सभी कारखानों का प्रदूषण रोको”, “कैसर-ए-हिंद लोहार टोला की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करो” जैसी मांगें प्रमुख रूप से अंकित थीं। साथ ही उन्होंने कुछ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की।

Advertisement

धरना स्थल पर काफी देर तक प्रदर्शन के बाद गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता द्वारा पूर्व विधायक को कार्यालय में बुलाया गया। जहां सकारात्मक वार्ता के बाद धरना समाप्त कराया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी के साथ प्रकाश मिश्रा, रविंद्र शर्मा सहित अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....