धनबाद बिग ब्रेकिंग: धनबाद में आधी रात धमाका: झरिया विधायक रागिनी सिंह के सिंह मेंशन पर बमबाजी , बाइक सवार अपराधी फरार

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद के झरिया विधायक रागिनी सिंह के सिंह मेंशन आवास पर देर रात बमबाजी की घटना सामने आई है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दो बम फेंककर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए।

रात करीब 12 बजे दिया गया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात्रि करीब 12 बजे की है। बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके।

Advertisement

एक बम अंदर फटा, दूसरा गेट के बाहर गिरा

बताया गया है कि एक बम सिंह मेंशन के अंदर जाकर विस्फोट हुआ, जबकि दूसरा बम मुख्य गेट के बाहर गिराया गया। विस्फोट के बाद इलाके में भगदड़ मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और सिटी एसपी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और स्थानीय सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सिंह मेंशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

सिंह मेंशन में रहते हैं विधायक और पूर्व विधायक

सिंह मेंशन आवास में झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ पूर्व विधायक संजीव सिंह और कुंती सिंह भी रहते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....