गोविंदपुर में मेन पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, अगले कुछ दिन संभलकर खर्च करें पानी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है और शहर में पानी की किल्लत की आहट सुनाई देने लगी है। अगर आप गोविंदपुर, परसुडीह या आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो आज अपनी पानी की बाल्टी और स्टोरेज पहले ही फुल कर लें। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की मेन पाइपलाइन में हो रहे लीकेज को सुधारने के लिए आज से बड़ा मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक जल संकट गहरा सकता है।

क्यों बंद रहेगी सप्लाई?

​पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने की वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। आने वाले भीषण गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए जेमिनी एंटरप्राइजेज (योजना का संचालन करने वाली एजेंसी) ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करने का फैसला लिया है। सोमवार से 21 पंचायतों की मुख्य पाइपलाइन को ठीक करने का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

कौन से इलाके होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित?

​मरम्मत कार्य के चलते मुख्य रूप से परसुडीह, सरजामदा, हलुदबनी और इससे जुड़ी 21 पंचायतें में जलापूर्ति ठप या प्रभावित रहेगी।

Share This Article