धनबाद समेत पूरे झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच धनबाद नगर निगम मेयर पद की रेस में बड़ा मोड़ आया है। सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने मेयर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
समाहरणालय से शुरू हुई चुनावी तैयारी
सोमवार को समाहरणालय में सांसद प्रतिनिधि के माध्यम से सावित्री देवी ने नामांकन पर्चा लिया। इसके साथ ही उनके चुनावी मैदान में उतरने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
समर्थकों की मांग पर लिया चुनाव लड़ने का फैसला
बताया जा रहा है कि जनता और समर्थकों की लगातार मांग के बाद सावित्री देवी ने मेयर पद के चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। समर्थकों का कहना है कि वे लंबे समय से शहर की जनसमस्याओं, विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सक्रिय रही हैं।
4 फरवरी को दाखिल करेंगी नामांकन
सावित्री देवी 4 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और मेयर चुनाव की रेस और रोचक मानी जा रही है।
धनबाद की राजनीति में नया समीकरण तय
निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच सावित्री देवी की एंट्री से धनबाद की सियासत में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मेयर पद को लेकर मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

