गोविंदपुर – मॉडल केंद्र के रूप में विकसित होंगे आंगनवाड़ी केंद्र : निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने दिया स्वच्छता और व्यवस्था पर जोर

KK Sagar
1 Min Read

गोविंदपुर। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आज गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्था और बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

उप विकास आयुक्त ने केंद्र परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की और संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुझाव दिए।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपस्थित बच्चों का उनके सामने वजन कराया गया। इसके साथ ही मोबाइल ऐप और रजिस्टर में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित की गई प्रविष्टियों की भी जांच की गई।

उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....