सावधान! आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक से रेल सेवा प्रभावित: झाड़ग्राम-धनबाद और टाटा-आसनसोल समेत कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

Manju
By Manju
2 Min Read
Passenger train in the Countryside near Pune India.

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के कार्यों के लिए ‘ट्रैफिक ब्लॉक’ लिया जा रहा है। इस विकास कार्य के कारण टाटानगर और धनबाद रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं। ​रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, तीन ट्रेनों को पूरी तरह रद्द, पांच को शॉर्ट टर्मिनेट और एक ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

​इन ट्रेनों पर पड़ेगा मुख्य असर

18019-18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस: यह ट्रेन 10 और 13 फरवरी को झाड़ग्राम से चलने के बाद बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। यानी यह ट्रेन बोकारो और धनबाद के बीच रद्द रहेगी। वापसी में भी यह बोकारो से ही झाड़ग्राम के लिए रवाना होगी।

68056-68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर: टाटानगर से आसनसोल जाने वाली यह मेमू ट्रेन 12 और 13 फरवरी को आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी। यह ट्रेन आद्रा से आसनसोल के बीच नहीं चलेगी।

Advertisement

18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (मार्ग परिवर्तन): टाटा से हटिया जाने वाली इस महत्वपूर्ण ट्रेन को 10, 11 और 14 फरवरी को उसके निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल और गुंडा बिहार से मुरी होकर चलाया जाएगा। मार्ग बदलने के कारण इसके समय में भी थोड़ा अंतर आ सकता है।

Share This Article