धनबाद नगर निकाय चुनाव : प्रशिक्षण से नदारद 239 कर्मियों पर कार्रवाई, 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब

KK Sagar
1 Min Read
धनबाद के नए उपायुक्त आदित्य रंजन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के लिए आहूत प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

अनुपस्थित पाए गए कर्मी

उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन के लिए उक्त 239 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान कार्य के लिए मतदान दल के कर्मी के रूप में की गई थी। इस संबंध में नियुक्ति-पत्र पूर्व में ही संबंधित कर्मियों को प्रेषित किया जा चुका था, इसके बावजूद निर्धारित तिथि को वे प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित पाए गए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य में प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहना स्वेच्छाचारिता, लापरवाही और कर्तव्यहीनता को दर्शाता है तथा यह संवैधानिक दायित्वों का भी उल्लंघन है।

इसको लेकर प्रशिक्षण में अनुपस्थित सभी 239 कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....