रामगढ़: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ अंतर्गत गृह रक्षकों की बहाली को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान रामगढ़ जिले में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों की बहाली से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

