बड़ा गोविंदपुर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, दिल्ली गई थी मकान मालकिन

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर (खाखरीपाड़ा) का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर से जेवरात और नगद समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है।

पड़ोसियों ने दी सूचना, घर में बिखरा था सामान
यह घर बबीता कुमारी का है, जो पिछले एक महीने से दिल्ली में रह रही हैं। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी बबीता कुमारी के भतीजे और भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को दी।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि, सटीक नुकसान का आकलन बबीता कुमारी के दिल्ली से लौटने के बाद ही हो पाएगा।

Advertisement

शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article