रामगढ़ में बीएफसीएल की सीएसआर पहल: स्कूल छात्राओं को ड्रॉइंग किट का वितरण, सोहराई पेंटिंग का विशेष प्रशिक्षण

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत एस एस गर्ल्स +2 स्कूल रामगढ़ में छात्राओं के लिए विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को विद्यालय की इच्छुक छात्राओं के बीच ड्रॉइंग किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की पारंपरिक लोक कला सोहराई पेंटिंग का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण कलाकार श्रीमती पिंकी द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने छात्राओं को सोहराई कला की बारीक तकनीक, रंग संयोजन तथा पारंपरिक डिजाइनों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पूनम अग्रवाल सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं बीएफसीएल की ओर से राकेश गुप्ता, आशीष कटारिया, सेबाल कुमार, अदिति, शुभम कुमार, सूरज प्रसाद, नितेश अग्रवाल, आशु कुमार, दीप्ति, प्रतिष्ठा पाठक समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बीएफसीएल प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि छात्राओं में कला, संस्कृति और आत्मविश्वास का समुचित विकास हो सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....